October 16, 2026 17:54:36

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

प्रयागराज में बस स्टैंड पर महिला से चेन स्नैचिंग:आंध्र प्रदेश से आई महिला गोद में बच्चा लेकर गिरी, सीसीटीवी से बदमाशों की तलाश

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

प्रयागराज में बस स्टैंड पर महिला से चेन स्नैचिंग:आंध्र प्रदेश से आई महिला गोद में बच्चा लेकर गिरी, सीसीटीवी से बदमाशों की तलाश

 

AiN भारत न्यूज़ संवाददाता विनीत द्विवेदी शंकरगढ़ प्रयागराज

 

प्रयागराज।। के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बस अड्डे के पास चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। आंध्र प्रदेश से संगम स्नान के लिए आए एक परिवार की महिला सदस्य इस घटना का शिकार हुई। गिरीश कुमार अपनी पत्नी, माँ ममता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रयागराज आए थे। संगम स्नान के बाद उन्होंने बड़े हनुमान मंदिर और मां आलोप शंकरी देवी मंदिर में दर्शन किए। वाराणसी जाने के लिए परिवार सिविल लाइंस बस स्टैंड पहुंचा था। ममता अपने 2 साल के बच्चे को गोद में लिए हुए थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना में ममता बच्चे के साथ जमीन पर गिर गईं। इस दौरान उनके सिर में चोट लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार को सिविल लाइंस चौकी ले जाया गया। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें