October 16, 2026 16:44:05

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

प्रयागराज हाईकोर्ट के गेट नंबर दो के सामने कैंट एरिया में लगी आग, धुएं का गुबार उठता देख मची अफरा-तफरी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

  1. प्रयागराज हाईकोर्ट के गेट नंबर दो के सामने कैंट एरिया में लगी आग, धुएं का गुबार उठता देख मची अफरा-तफरी

 

AiN भारत न्यूज़ क्राइम रिपोर्टर विधा सागर द्विवेदी प्रयागराज

 

प्रयागराज।। हाईकोर्ट के गेट नंबर दो के सामने न्यू कैंट एरिया में कमांडर वर्क्स इंजीनियर के कंपाउंड में बुधवार को आग लग गई। आग परिसर में स्थित एक मंदिर में लगी और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। परिसर में तैनात कर्मचारी और सेना के जवान आग बुझाने में जुट गए। धुएं का गुबार देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और सेना के दो वाहन मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। न्याय मार्ग पर पोलो ग्राउंड के सामने न्यू कैंट में कमांडर वर्क्स इंजीनियर के कंपाउंड में बुधवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। लोग यह अनुमान लगाते रहे कि जनरेटर की चिंगारी या कूड़े के ढेर में आग लगाने के बाद आग फैल गई है। धुएं का गुबार दिखने पर लोग मौके पर पहुंच गए। दफ्तर के कर्मचारी और यहां पर तैनात सेना के जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें