सेंट जोसेफ कॉलेज से पॉल होरो की विदाई
1 min read
सेंट जोसेफ कॉलेज से पॉल होरो की विदाई
Ain भारत न्यूज़ क्राइम रिपोर्ट विधा सागर द्विवेदी प्रयागराज
प्रयागराज। सेंट जोसेफ कॉलेज के वरिष्ठ स्टाफ पॉल होरो को गुरुवार को विदाई दी गई। सबसे पहले शिक्षिका एस. चत्री ने बाइबल पाठ तथा प्रार्थना की। जिसके बाद प्रधानाचार्य फादर वाल्टर डी सिल्वा, मिडिल स्कूल समन्वयक फादर ग्लाडविन फर्नांडिस तथा हेडमास्टर फादर मेलविन पेस ने पॉल होरो को पुष्पगुच्छ भेंट किया। केजी की शिक्षिकाओं ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। पॉल होरो ने कहा कि वे कॉलेज से ऐसी यादें साथ लेकर जा रहें हैं जो उन्हें जीवनभर नहीं भूलेगी। संचालन शिक्षिका जेनिफर कटिंग ने किया।