लगातार 8 वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव __ राजू चौबे
1 min read
लगातार 8 वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव __ राजू चौबे
AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज
कोरांव, प्रयागराज। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया पर दिनाँक 30 अप्रैल को समय 11 बजे से धूमधाम से भगवान परशुराम मंदिर प्राचीन सोमनाथ मंदिर बढ़वारी कला के प्रांगण में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक राजू चौबे ने बताया कि जिस तरह सभी के सहयोग से भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनवाया गया है। उसी तरह आप लोगों के सहयोग साथ से भगवान परशुराम के शुभ जन्मोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से बनाया जाएगा। जिसमें पूरे कोरांव समाज के लोग इकठ्ठा होंगे और भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। संयोजक राजू चौबे ने क्षेत्रीय लोगों को आमन्त्रित करते हुए बढ़-चढ़कर कर भागीदारी लेने का आग्रह किया है और भंडारा में प्रसाद लेने का भी निवेदन किया है। साथ ही पिंटू चौबे, प्रमोद पयासी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने आराध्य देव भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा साथ ही समाज के उत्थान पर भी चर्चा परिचर्चा की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में कई हस्तियां भी प्रमुख रूप से सम्मिलित होंगी। कार्यक्रम को शानदार सफल बनाने के लिए राजू चौबे के आवास पर बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई जिसमें मुख्य रूप से अरुण कुमार चतुर्वेदी उर्फ पिंटू चौबे जिला पंचायत सदस्य, प्रमोद मिश्र पयासी, राजेश पांडेय, विवेक मिश्रा, राजा चौबे, दुर्घट मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।