October 15, 2026 05:20:29

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

श्री बालाजी मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन: विधायक वाचस्पति ने किया शुभारंभ

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

श्री बालाजी मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन: विधायक वाचस्पति ने किया शुभारंभ

 

Ain भारत न्यूज़ विद्यासागर द्विवेदी प्रयागराज

 

प्रयागराज। शंकरगढ़ क्षेत्र के शिवराजपुर प्रतापपुर रोड पर स्थित श्री बालाजी मेडिकल का उद्घाटन मंगलवार को बारा विधायक वाचस्पति ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक का स्वागत किया और नए मेडिकल स्टोर के उद्घाटन पर बधाई दी। विधायक वाचस्पति ने कहा कि श्री बालाजी मेडिकल क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। इस मेडिकल स्टोर के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अपने घर के पास ही अच्छी और सस्ती दवाएं मिलेंगी।

 

_सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराएंगे_

 

श्री बालाजी मेडिकल स्टोर के मालिक मनी शंकर ने कहा कि वे सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराएंगे और सभी दवाएं उचित और ओरिजनल होंगी। उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अखिलेश पटेल, कमलापति तिवारी, उमाशंकर, प्रधान प्रतिनिधि छुट्टन महाराज, राज गुप्ता, पंकज वर्मा और कई अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें