नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन यूपी के रंजीत और ज्योति ने जीते स्वर्ण पदक
1 min read
नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन यूपी के रंजीत और ज्योति ने जीते स्वर्ण पदक
चार भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, देशभर के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज
गाजीपुर। मंगलवार को 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता के चौथे दिन चार भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।
चौथे दिन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में होटल श्याम के मालिक वरुण कुमार सिंह, युवा व्यवसायी आनंद राय, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय राय तथा शौर्य सैनिक संगठन के कैप्टन सुब्बा यादव, कैप्टन ओम प्रकाश, सूबेदार राजकुमार एवं सूबेदार मेजर विजय कुमार मौजूद रहे। पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित राय, एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा एवं स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के कोच संजय राय ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के 83 किलोग्राम भार वर्ग में मध्य प्रदेश के शैलेन्द्र सेवतिया ने कुल 845 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मध्य प्रदेश के ही योगेश नाथ ने 787.5 किलोग्राम भार उठाकर द्वितीय तथा गुजरात के जय पटेल ने 765 किलोग्राम भार उठाकर तृतीय स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग के 93 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के रंजीत कुमार मौर्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 825 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंजाब के एकमज्योत सिंह ने 795 किलोग्राम भार के साथ द्वितीय तथा महाराष्ट्र के जीतेंन नीलेश राने ने
