September 24, 2026 04:45:04

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

रोजगार मेले में 985 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

रोजगार मेले में 985 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर प्रयागराज में दिनांक 24.09.2026 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न 22 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 985 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस रोजगार महोत्सव में कुल 2068 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम में मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन बाजपेयी जी के प्रतिनिधि श्री गिरिजेश द्विवेदी उपस्थित हुए तथा चयनितों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सहायक निदेशक, सेवायोजन श्री राजीव कुमार यादव ने बेरोजगार अभ्यर्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उप निदेशक सेवायोजन श्री रविशेखर आनन्द, सेवानिवृत्त उप निदेशक श्री रमाशंकर भारतीय तथा सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री विश्वमोहन द्विवेदी, अनु0 द्वारा प्रीप्लेसमेंट कैरियर काउंसिलिंग की गयी।

सहायक निदेशक, सेवायोजन
प्रयागराज ।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें