September 24, 2026 03:56:24

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

जर्जर दीवार के मलबे में दबे बुजुर्ग की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

जर्जर दीवार के मलबे में दबे बुजुर्ग की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में बुधवार शाम बारिश के दौरान जर्जर दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर 70 वर्षीय महेंद्र पटेल की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला। उस समय उनकी सांसें चल रही थीं। परिजन उन्हें आनन-फानन में अकेलवा स्थित अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुजुर्ग की मौत के बाद गांव में भी मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बारिश के बीच अचानक भरभराकर गिरी दीवार
परिजनों के मुताबिक मकान की दीवार काफी समय से जर्जर हालत में थी। बुधवार शाम बारिश के दौरान महेंद्र पटेल दीवार के सहारे बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों और परिवार के सदस्यों ने तत्काल मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद बिना देर किए अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजन उन्हें अकेलवा स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को वापस घर लेकर पहुंचे। घटना के बाद से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
थाना प्रभारी ने सूचना से किया इनकार
घटना को लेकर लोहता थाना प्रभारी से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने ऐसी किसी घटना की सूचना थाने में मिलने से इनकार किया। ऐसे में घटना की पुलिस स्तर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें