डाला छठ पर नंदगंज बाजार में उमड़ी भीड़, रुक-रुककर लगता रहा जाम
1 min read
ग़ाज़ीपुर। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पर रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं एवं उनके परिजनों की सुबह से ही नंदगंज बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ पैदल, दोपहिया, चारपहिया वाहनों, टेंपो और ई-रिक्शा से बाजार पहुंचीं। छठ पूजा के लिए फल, ईख एवं अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल रही।
भीड़ अधिक होने के कारण बाजार में बीच-बीच में जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं नंदगंज पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात को सुचारु बनाए रखने में जुटी रही। पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों का आवागमन व्यवस्थित कराने में लगे रहे। छठ पर्व को लेकर पूरे बाजार में दिनभर उत्साह एवं भक्तिमय माहौल बना रहा।
gazipur AIN Bharat
