November 15, 2026 05:25:47

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

ग़ाज़ीपुर। नंदगंज से सौरम जाने वाले मार्ग पर नाली जाम होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे इस मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि उक्त मार्ग पर लगभग आधा दर्जन इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम के विद्यालय संचालित होते हैं। इन विद्यालयों में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में बच्चे पैदल और साइकिल से पढ़ने के लिए आते-जाते हैं। सड़क पर गंदा पानी बहने के कारण वाहनों के गुजरने से पानी के छींटे बच्चों की ड्रेस पर पड़ जाते हैं, जिससे उनकी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नाली जाम होने से यह समस्या लगातार बनी हुई है। इसके बावजूद नाली की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। नागरिकों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से उक्त नाली की जल्द सफाई कराने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि राहगीरों और स्कूली बच्चों को इस समस्या से निजात मिल सके।

 

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें