October 1, 2025 09:41:04

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बालोतरा भाजपा जिला कार्यालय का दीपावली स्नेह मिलन समारोह के साथ हुआ शुभारंभ।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

 

बालोतरा भाजपा जिला कार्यालय का दीपावली स्नेह मिलन समारोह के साथ हुआ शुभारंभ।

राजस्थान से ANI भारत NEWS से अशरफ मारोठी की खास रिपोर्ट

भाजपा जिला कार्यालय का केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री मंत्री कैलाश चौधरी ने किया शुभारंभ

बालोतरा (बाड़मेर) द डिस्प्रिन संवाददाता (अशरफ मारोठी)
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र शेखावत एवं केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में बालोतरा भाजपा जिला कार्यालय का धन तेरस के पावन अवसर पर पूजा अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ,इस अवसर पर भाजपा विधायक हमीर सिंह भायल एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि बालोतरा में जिला कार्यालय की महती आवश्यकता को परिपूर्ण करने के लिए जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान के नेतृत्व में बालोतरा के समदड़ी रोड़ पर आज भाजपा जिला कार्यालय शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय जलशक्ति संसाधन मंत्री गजेंद्र सिँह शेखावत,केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी,सिवाना विधायक हमीर सिँह भायल,कल्याण पुर प्रधान उम्मेद सिंह अराबा,पाटोदी प्रधान ममता प्रजापत, नगरपरिषद सभापति सुमित्रा जैन, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजपुरोहित,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया की मौजूदगी में भाजपा जिला कार्यालय का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कार्यालय जरुरी है। कार्यकर्ता आपसी मेलजोल के साथ तालमेल से कार्य करेंगे शेखावत ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। केंद्रीय कृषि किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं सभी मोर्चा अध्यक्षों को निर्देशित किया कि भाजपा कार्यालय में सभी नियमित उपस्थित रहे चौधरी ने उपस्थित सभी भाजपाइयों को दीपावली की शुभकामनाएं भी प्रेषित की पूर्व सभापति पारस भंडारी, प्रभा सिंघवी,महामंत्री सुखदेव जीनगर,वरिष्ठ कार्यकर्ता झूमर लाल सार्जेन्ट,भरत मोदी,राष्ट्रवादी भजन गायक प्रकाश माली,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयराम प्रजापत, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष इन्दा राम चौधरी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महिपाल सिँह करणोत,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविन्द सिंह कालूड़ी सहित मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें,इस अवसर पर मंच का सफल संचालन भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत ने किया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें