October 2, 2025 19:09:33

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

रालोपा के धरना प्रदर्शन को ब्राह्मण महासभा ने दिया समर्थन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

रालोपा के धरना प्रदर्शन को ब्राह्मण महासभा ने दिया समर्थन,

रालोपा कार्यकर्ता का लगातार आमरण अनशन जारी

राजस्थान से AINभारतNEWS से अशरफ मारोठी की खास खबर

बालोतरा/ बाड़मेर
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के साथ रालोपा कार्यकर्ताओ का आमरण-अनशन भी जारी रहा ब्राह्मण महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम बालोतरा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रालोपा के धरने को दिया समर्थन, गत दो माह से ज्यादा समय से बालोतरा डाक बंगले के बाहर रालोपा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। बजरी की दरें कम करवाने की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन व रालोपा कार्यकर्ताओं के आमरण अनशन को आज ब्राह्मण समाज ने भी दिया समर्थन, ब्राह्मण महासभा बालोतरा के अशोक पालीवाल ने कहा कि आमरण अनशन कर रहे ब्राह्मण समाज के बेटे को कुछ भी हुआ तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी,
बजरी की दरें कम करने को लेकर बालोतरा डाक बंगले के आगे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं का दिनांक १७.१०.२०२२ से लगातार धरना चला आ रहा है। दिनांक १४.१२.२०२२ से रालोपा नेता थानसिह राजपुरोहित जो कि (ब्राह्मण) है और इनका साथी शंकरलाल आमरण अनशन पर बैठे हैं। लगातार आमरण अनशन जारी रहने से थानसिह के स्वास्थ्य में दिनों दिन गिरावट आ रही है। ब्राह्मण समाज में इसको लेकर चिंता व्याप्त हैं। इस विषय की गम्भीरता को देखते हुए सर्व ब्राह्मण समाज बालोतरा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम बालोतरा उपखंड अधिकारी विवेक व्यास एस को सौंपा ज्ञापन, ब्राह्मण महासभा ने मुख्यमंत्री से आंदोलनकारियों की मांगों पर जल्द फैसला करने,बजरी की वाजिब दरें तय कर बजरी को आवश्यक वस्तु अधिनियम में सम्मिलित करने की ज्ञापन में की मांग, मांगों को नहीं मानने की सूरत में जन आंदोलन करने की चेतावनी दी, ब्राह्मण महासभा बालोतरा अध्यक्ष भवानी शंकर गौड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर अशोक व्यास विप्र फाउण्डेशन, अशोक पालीवाल जिलाध्यक्ष परशुराम सेना, राजेन्द्र सारस्वत अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण आरक्षणमंच बालोतरा, जगदीश सिंह राजपुरोहित संगठन मंत्री राजस्थान ब्राह्मण महासभा बालोतरा, केवल सिंह राजपुरोहित ब्राह्मण युवा नेता, अरविंद सिंह राजपुरोहित राजपुरोहित रघुसेना जिला अध्यक्ष, मदनसिंह नवयुवक मंडल अध्यक्ष,मो्टुसिह, रणजीत सिंह, पवन कुमार गौड़ नवयुवक मंडल अध्यक्ष, कृष्णा राजपुरोहित, रामसिंह,भैर सिंह, गोपालसिंह सहित भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में
जानकारी देते हुए ब्राह्मण महासभा बालोतरा अध्यक्ष भवानी शंकर गौड़ ने कहा कि सरकार को आमजन से जुड़ी इस वाजिब माग पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें