October 2, 2025 13:18:43

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

प्राणीमात्र की सेवा मनुष्य का पहला धर्म :- बोहरा।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

प्राणीमात्र की सेवा मनुष्य का पहला धर्म :- बोहरा

बरड़िया बंधुओं ने जन्मदिन पर ज़रूरतमन्द परिवारों में किया ऊनी कंबलों का वितरण

राजस्थान से AINभारत भारत NEWS से अशरफ मारोठी की खास खबर

बाडमेर (राजस्थान)
बाड़मेर के बरडिया बंधुओं ने अपने जन्मदिन पर गरीबों में ऊनी कंबलों का किया वितरण इस अवसर पर बरडिया बंधुओं ने कहा कि मनुष्य के ह्रदय में सेवा का भाव होना जरूरी है, कभी भी किसी रूप में हम सेवा कर सकते है, बाड़मेर शहर में आज नववर्ष के पहले दिन मनीष बरडिया, रोशन बरडिया ने अपना जन्मदिवस अलग-अलग जगह कच्ची बस्तीयों में जाकर जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाया जन्मदिन, सर्दी के मौसम में बढ़ती शीतलहर में ठिठुरते ग़रीब परिवारों के जरुरतमंदों में बरडिया बंधुओं ने ऊनी कंबलों का वितरण कर सेवाभाव के साथ मनाया जन्मदिन, इस दौरान बरडिया बंधुओं के साथ कच्ची बस्ती में कम्बल वितरण करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि मनुष्य ही नहीं प्राणी मात्र की सेवा करना प्रत्येक इंसान का पहला मानव धर्म बनता है, हमें सेवा के कार्यां में हमेशा आगे आकर जरूरतमंदों की सेवा करने के साथ गरीब परिवारों की दिल खेलकर मदद करनी चाहिए अमन ने कहा कि आज बरडिया बंधुओं ने अपना जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मना कर बहुत ही प्रशंसनीय व अनुकरणीय मिसाल पेश की जन्मदिन पर बरडिया बंधुओं ने कच्ची बस्ती के जरूरतमंद परिवारों में 100 ऊनी कंबलों का किया वितरण, बरडिया बंधुओं के साथ मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि चौहटन चौराहा स्थित कच्ची बस्ती में ऊनी कम्बल वितरण के दौरान मूलचन्द बरड़िया, सोहनलाल बरड़िया, मयंक जैन, मंथन जैन आदि उपस्थित रहे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें