सेवा कार्यों के साथ मनाया मानव सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित का जन्मदिन।
1 min read
सेवा कार्यों के साथ मनाया मानव सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित का जन्मदिन।
संस्थान कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यक्रम
निस्वार्थ सेवा ही मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य है – राजपुरोहित
राजस्थान से AINभारतNEWS से अशरफ मारोठी की खास खबर
सिवाना ( बाड़मेर) सिवाना में मानव सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने संस्था जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित घाणा के जन्मदिन को सेवा और कल्याण दिवस के रुप में मनाया, इस अवसर पर मानव सेवा संस्था कार्यकर्ताओं ने कई सेवा कार्यों का किया आयोजन इस कड़ी में सिवाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में फल, मास्क, कंबलों सहित स्वेटर जरुरतमंदों में किया वितरण संस्था जिला अध्यक्ष राजपुरोहित के जन्मदिन पर पौधरोपण , गौ सेवा सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस अवसर पर आमजन ने भी कार्यक्रम में बढ़–चढ़कर लिया भाग, संस्था के प्रदेश महामंत्री भगाराम मेघवाल ने कहा कि राजपुरोहित जरूरत मंद व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव समर्पित रहते है। संस्था अध्यक्ष राजपुरोहित के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सेवा और कल्याण के जन उपयोगी कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम चुना इस अवसर पर उपस्थित भामाशाह गौ भक्त शांतिदेवी भागीरथ जी गोदारा ने बताया कि निस्वार्थ भाव से हर गरीब जरूरतमंदों की मदद करने वाला ही सच्ची सेवा और मानव धर्म है ईश्वर ने हम सभी प्राणियों में मनुष्य को ही श्रेष्ठ बनाया दया, क्षमा, प्रेम और परोपकार की भावना सिर्फ इंसान में ही देखने को मिलती है। संस्था जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने अपने जन्मदिन पर उपस्थित सभी लोगों से जन्मदिन सालगिराह पुण्यतिथि कार्यक्रम सहित शादियों में फिजूलखर्ची न कर जरुरतमंद, दिव्यांग, असहाय ,निर्धन लोगों की मदद करने का आव्हान करते हुए कहा कि मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य सेवा ही परमो धर्म रहा, इस दौरान सिवाना में देवंदी रोड स्थित भील बस्ती में बच्चों में स्वेटर वितरण कर बच्चों के साथ केक कटवाकर जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने बच्चों में मिठाई का वितरण कर गरीब परिवारों के बीच मनाया जन्मदिन, जरूरतमंदो में कंबलों का वितरण कर भोजन करवाया, सिवाना बस स्टैंड स्थित डाक बंगले में दिव्यांग जनों,वरिष्ठजनों के साथ जिलाध्यक्ष राजपुरोहित का जन्मदिवस सादगीपूर्ण मनाया गया, समाजसेवी गौ भक्त शांतिदेवी भागीरथ जी विश्नोई के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जरुरतमंद, दिव्यांग व वरिष्ठजनों को कंबलों का वितरण कर इंदिरा रसोई में नि:शुल्क भोजन करवाया गया, इस दौरान नकुल मेघवाल के नेतृत्व में महिलाओं में ऊनी स्वेटर का किया वितरण, नकुल ने कहा कि समाजसेवी राजपुरोहित की ओर से शुरू किया गया सेवा परमो धर्म अभियान की प्रेरणा से जरुरतमंद महिलाओं में स्वेटरों का वितरण कर सर्दी की ठिठुरन से उन्हें राहत प्रदान करेंगें इस अवसर पर गणपत सिंह, इंद्र कुमार, पप्पू, जयप्रकाश, दिनेश सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे भामाशाह एवं सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश के नेतृत्व में राजपुरोहित के जन्मदिन पर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती रोगियों में फल वितरण कर बाजार में लोगों को मास्क का वितरण कर जिलाध्यक्ष राजपुरोहित का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओ ने मरीजों को फल वितरण कर उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए की कामना, दिव्यांग ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सरगरा के नेतृत्व में राजपुरोहित के जन्मदिन पर हिंगलाज कॉलोनी में अनाथ बच्चों में किया कपड़ों का वितरण सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से नए कपड़े पाकर बच्चों में भी खुशी का भाव देखा गया, संस्था के जिला सहमंत्री राजकुमार राजपुरोहित ने देवंदी रोड़ पर बच्चों में लड्डू का किया वितरण जिलाध्यक्ष राजपुरोहित के जन्मदिन पर लड्डू वितरण कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा इस दौरान तुलादान कर गौ माता को हरा चारा भी खिलाया गया, सामाजिक कार्यकर्ता चुन्नीलाल राजपुरोहित के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने मेली गौ शाला पहुंचकर तुलादान किया और अपने वजन के बराबर का चारा गौ माता को खिलाया।राजपुरोहित अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेली गौ शाला पहुंचे गोशाला में गौ सेवा की और सभी के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने तुला दान कर अपने वजन के बराबर का चारा गौ सेवा के लिए दान कर आज से एक नई परंपरा की शुरुआत की तथा उन्होंने चारा दान करने के लिए सभी से भी अपील की इस अवसर पर गौभक्त शांतिदेवी गोदारा, समाजसेवी भागीरथ गोदारा, मोहन विश्नोई, अखिल भारतीय कांग्रेस बिग्रेड राष्ट्रीय सचिव भगाराम मेघवाल, नकुल मेघवाल, राजेंद्र कुमार सरगरा, जयप्रकाश, सादिक, गणपत सिंह, चुन्नीलाल, भरत, कानसिंह सहित युवा मौजूद रहें!