October 3, 2025 15:50:41

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

संस्था के प्रतीक निष्ठा और ईमानदारी पहला उद्देश्य

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

विश्नोई मानव सेवा संस्था की जिलाध्यक्ष नियुक्त

संस्था ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी – शांतिदेवी

राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

सिवाना (बाड़मेर)
मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत कुमार पांडेय व राष्ट्रिय सचिव मनीष कुमार के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने समाजसेवा के साथ अन्य संगठनों में वर्षों से महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली गौभक्त,समाजसेवी शांतिदेवी गोदारा को बाडमेर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। गौरतलब है कि शांतिदेवी विश्नोई पिछले कई वर्षों से समाज सेवा में जुटे हुए है। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शांतिदेवी विश्नोई समाज सेवा से लंबे समय से जुड़े हुए है।मानव सेवा के प्रति इनकी निष्ठा ,और सामाजिक भाव को समझ कर इन्हें महिला प्रकोष्ठ में बाड़मेर जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विश्नोई ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें