April 2, 2026 01:32:35

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

श्री राणीं भटियाणी मंदिर संस्थान परिसर में नवरात्रि पर्व के अंतिम दिन कन्या पूजन कर की सुख-समृद्धि की कामना

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

श्री राणीं भटियाणी मंदिर संस्थान परिसर में नवरात्रि पर्व के अंतिम दिन कन्या पूजन कर की सुख-समृद्धि की कामना

बालोतरा (जसोल)
प्रसिद्ध श्री राणीं भटियाणी मंदिर संस्थान (जसोलधाम) प्रांगण में विगत नौ दिनों से चल रहे नवरात्रा पर्व के अंतिम दिन आज रामनवमी गुरुवार को देवी मां का विशेष पूजन कर वित्सर्जन किया गया नवरात्रि पर्व के शुभ समापन अवसर पर आज आचार्य नितेश त्रिपाठी, पंडित मनोहर लाल अवस्थी, दीपक भट्ट, शिवम पाण्डे, राहुल शर्मा, अमन गौतम, आशीष शर्मा, शेषराज रेंगनी, विवेक शर्मा, सुधांशु शर्मा, युग्म शर्मा, भवानी डाहल, रामधीरज तिवारी, विपिन शुक्ला, रोशन शर्मा, अभिनव पुरोहित, सूर्यकांत मिश्रा, सागर भारद्वाज के पावन सानिध्य में संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल, संस्थान सदस्य जस्टिस रघुवेंद्र सिंह राठौड़, कर्नल शंभुसिंह देवड़ा, गजेंद्र सिंह ने सर्व समाज की कन्याओं का किया पूजन, कन्याओं के पैर धोकर, तिलक लगाकर, माला पहनाकर, मुंह मीठा करवाकर, उपहार व फल देकर कन्या पूजन किया गया| कन्या पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल ने कहा कि इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है कन्या पूजन से देवी माता प्रसन्न होकर हमें शुभ फल प्रदान करती है। रावल किशनसिंह ने कहा कि आज के दिन किया गया धार्मिक कार्य सफल सिद्ध होता है। निश्चित रूप से इसका शुभ फल भी मिलता है| कन्या पूजन के बाद सभी कन्याओं को भोजन प्रसाद करवाया गया| कन्या पूजन के शुभ अवसर पर कुंवर हरिश्चंद्र सिंह जसोल, मुल्तान मल माली, संस्थान प्रबन्धक जेठूसिंह, पर्यवेक्षक भोपालसिंह, नखतसिंह आदि मौजूद रहे|

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें