सीएमओ से आकांक्षा राघव ने किया इंदिरा शहरी रोजगार योजना का सिवाना में औचक निरीक्षण
1 min read
सीएमओ से आकांक्षा राघव ने किया इंदिरा शहरी रोजगार योजना का सिवाना में औचक निरीक्षण
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
सिवाना (बालोतरा)
नवगठित नगरपालिका सिवाना में संचालित इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार योजना के तहत चल रहे कार्यो का शनिवार को सीएमओ से आकांक्षा राघव ने औचक निरीक्षण किया तथा अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार जीनगर व कनिष्ठ अभियंता रविन्द्र कुमार ने बताया की जयपुर विभाग से शहरी नरेगा योजना सलाहकार के साथ समीक्षा बैठक की इस बैठक में JTA और शहरी रोजगार सहायक को इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत तैयार की गई कार्य योजना एवं योजनांतर्गत किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की तथा MIS मैनेजर को मस्टरोल पखवाड़ा वाइज जनरेट कर प्रतिदिन ऑनलाइन हाजिरी लगाने के निर्देश दिए। आकांक्षा राघव ने कार्यस्थल पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करते हुए श्रमिक तथा मेट से रूबरू हुए। इस मौके पर संविदा कार्मिक JTA अंजू सोलंकी, MIS मैनेजर भूपेश श्रीमाली तथा शहरी रोजगार सहायक रेवंतराम आदि उपस्थित रहे।*
