April 3, 2026 12:01:59

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

जरूरतमंदों की सेवा और सहायता करना ही सर्वोपरि धर्म है – राजपुरोहित_

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

जरूरतमंदों की सेवा और सहायता करना ही सर्वोपरि धर्म है – राजपुरोहित_

मानव सेवा संस्था की छोटी सी मदद जरुरतमंदों के चेहरों पर ला रही मुस्कान, समाजसेवा के क्षेत्र में काम कर रही संस्था

सिवाना – आपकी एक छोटी सी मदद किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। इसी उद्देश्य के तहत काम करती है मानव सेवा संस्था। जरूरतमंद,असहाय, निर्धन,अनाथ,व दिव्यांगो की मदद करना ही इस संस्था का मुख्य लक्ष्य है।

सालभर चलाते हैं अभियान, शिक्षा से लेकर वस्त्र दान भी

संस्था द्वारा देशहित में शिक्षा, वस्त्र दान, रक्तदान, स्वच्छता संबंधी और अन्य क्षेत्रों में योगदान दिया जा रहा है। ये संस्था किसी से दान हेतु किसी प्रकार का शुल्क नहीं मांगतीं। जो भी शुल्क आता है वह स्वयं ही समाजसेवी देते हैं। सामान्यतः संस्था के सदस्य ही अपने पैसों से सारा कार्यभार संभालते हैं। टीम समाजसेवा के लिए अपना अहम योगदान देने के लिए तत्पर हैं।उन्होंने साथ में कंबल वितरण, किताब वितरण, मास्क, फल, वस्त्र वितरण, परिण्डे वितरण, जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए।

संस्था समाजसेवियों के सम्मान में समारोह कि आयोजन कर समाजसेवियों भामाशाहों का हमेशा हौसला अफजाई करने को भी प्रयासरत है। समाजसेवा, शिक्षा,पर्यावरण के क्षेत्र में, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में, नशा मुक्ति, बेटियों की सुरक्षा करने और अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को भी संस्था की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। मानव सेवा संस्था की टीम में कैलाश सिंह राजपुरोहित,शांतिदेवी विश्नोई अर्जियाना, मुकेश लंगेरा,किशोर कुमार सांखला, गणपत चौधरी, नारू बोराणा, नकुल मेघवाल, राजकुमार लुदराडा, चुन्नीलाल राजपुरोहित, राजेंद्र सरगरा शामिल है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें