April 6, 2026 02:42:32

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

धनाऊ पुलिस ने जीरा चोरी प्रकरण मे 4 मुलजिमों को किया गिरफ्तार, 6 बोरी जीरा व घटना में प्रयुक्त वाहन किया जब्त

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

धनाऊ पुलिस ने जीरा चोरी प्रकरण मे 4 मुलजिमों को किया गिरफ्तार, 6 बोरी जीरा व घटना में प्रयुक्त वाहन किया जब्त

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि सरहद इब्रे का तला व बींजासर में किसानो के खेत से जीरा चुराने की वारदात को गम्भीरता से लेते हुए अपराधियों की दस्तयाबी हेतु दिये निर्देशानुसार श्री नरपतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाडमेर व श्री धर्मेंद्र डुकिया वृताधिकारी वृत चौहटन के सुपरविजन में श्री मीठाराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना धनाऊ मय पुलिस टीम द्वारा किसानो के खेत मे हुई जीरा चोरी की वारदात का खुलासा कर 4 मुलजिमानों को गिरफ्तार कर चुराया गया 6 बोरी जीरा व वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर वाहन जब्त करने में सफलता हासिल की।
कार्यवाही पुलिस :- दिनांक 17 मार्च 2022 की मध्य रात्री मे सरहद बीजासर व दिनांक 03 अप्रैल 2023 की मध्य रात्री मे सरहद इब्रे का तला मे खेतों मे रखा जीरा अज्ञात मुलजिमान द्वारा चुराने के प्रकरण में श्री मीठाराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना धनाऊ मय पुलिस टीम ने प्रकरण में गहनता से अनुसंधान करते हुए जीरा चोरी की वारदात करने के मुलजिमान 01. उमर खा पुत्र सजर खां जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी पुंजासर 02. हसन खा पुत्र मियल खा जाति मुसलमान उम्र 25 साल निवासी पुजासर 03. माखन खां पुत्र एलियास मुसलमान उम्र 28 साल निवासी पुंजासर व 04. दयाला राम पुत्र श्री खबडाराम जाति मेगवाल उम्र 20 साल निवासी पुंजासर को न्यायालय से प्रोडेक्शन वारंट से प्राप्त कर बाद पूछताछ किया गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर गाडी नम्बर आरजे 04 जीसी 2409 व 06 बोरी जीरा वजन 205.900 किलोग्राम बरामद करने मे सफलता हासिल की है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें