बालोतरा में राजपुरोहित समाज के बैनर तले पूर्व पाली सांसद बद्रिराम जाखड़ का फूंका पूतला
1 min read
बालोतरा में राजपुरोहित समाज के बैनर तले पूर्व पाली सांसद बद्रिराम जाखड़ का फूंका पूतला
राजपुरोहित समाज ने पूर्व सांसद जाखड़ की टिप्पणी का किया विरोध
बालोतरा (बाड़मेर)
बालोतरा में राजपुरोहित समाज के बैनर तले पूर्व पाली लोकसभा सांसद बद्रीराम जाखड़ का राजपुरोहित समाज ने फूंका पुतला, राजपुरोहित समाज ने आज सोमवार को स्थानीय डाक बंगले के आगे किया विरोध प्रदर्शन, समाजसेवी हमीर सिंह राजपुरोहित थोब ने बताया कि गत दिनों पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने किसी न्यूज चैनल पर राजपुरोहित समाज पर की अभद्र टिप्पणी, जिसके विरोध में राजपुरोहित समाज में भारी आक्रोश पनप रहा है। राजगुरु ने कहा कि राजपुरोहित समाज लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ है और रहेगा, पूर्व सांसद बद्रिराम जाखड़ जैसे जिम्मेदार व्यक्ति भी इस तरह किसी समाज पर टिप्पणी करे यह सरासर गलत है। समय रहते पूर्व सांसद जाखड़ राजपुरोहित समाज से माफी मांगे नहीं तो राजस्थान भर में राजपुरोहित समाज विरोध प्रदर्शन करेगा। इस दौरान छत्रसिंह केसरिया ने कहा कि राजपुरोहित समाज को लेकर पूर्व सांसद ने जो टिप्पणी की वह सरासर गलत है। इससे पूरे राजपुरोहित समाज में आक्रोश व्याप्त है। राजपुरोहित समाज इसका पुरजोर विरोध करता है। राजगुरु ने चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते पूर्व सांसद जाखड़ राजपुरोहित समाज से माफी मांगे नहीं तो पूरा राजपुरोहित समाज बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। इस दौरान जितुसिंह राजगुरु थोब,एडवोकेट श्रवणसिंह, एडवोकेट हेमसिंह राजपुरोहित,जोगराज सिंह, अभयसिंह, रमेश सिंह, ओमसिंह राजपुरोहित, करतारसिंह, मांगीलाल कालूडी,जगदीश सिंह, नकुलसिंह,कपिलसिंह आदि उपस्थित थे।
