चोहटन पुलिस ने 1 क्विटल 56 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद, दो आरोपी तस्कर फरार
1 min read
चोहटन पुलिस ने 1 क्विटल 56 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद, दोनों आरोपी तस्कर फरार
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि जिले मे अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ एवं वांछित अपराधियों की दस्तयाबी़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर के सुपरविजन मे श्री धर्मेन्द्र डूकिया वृताधिकारी वृत चौहटन के नेतृत्व मे श्री भुटाराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना चौहटन मय पुलिस पार्टी ने पिकअप गाड़ी मे परिवहन करते 1 क्विंटल 56 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किमतन करीब 6 लाख रूपये के बरामद करने में सफलता हासिल की
कार्यवाही पुलिस :-दिनांक 19 अप्रैल 2023 को श्री धर्मेन्द्र डूकिया वृताधिकारी वृत चौहटन द्वारा हल्का गस्त के दौरान एक पिकअप गाडी संदिग्ध लगने पर पीछा करते हुए श्री भुटाराम नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना चौहटन मय जाब्ता को नाकाबंदी करने के निर्देश दिये गये व वृताधिकारी द्वारा अपने जाब्ता के साथ कच्चे व उबड़-खाबड़ रास्तों पर करीबन 45-50 किमी गाडी का निरंतर पीछा करते पुलिस टीम ने पुलिस नाकाबंदी व तलाश के दौरान सरहद गंगाला मे पुलिस टीमों से घिर जाने के दौरान घबराकर दोनो मुलजिम पिकअप गाडी नम्बर जीजे 02 एटी 1206 को छोड़कर फरार हो गये। पिकअप गाडी को दस्तयाब कर पुलिस तलाशी लेने के दौरान उसमे 08 कट्टों मे 156 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया, वाहन व डोडा पोस्त को बरामद करने मे पुलिस को सफलता हाथ लगी, इस संबंध मे पुलिस थाना चौहटन पर वाहन मालिक रमेश पुत्र लाखाराम व फरार मुलजिमों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। मौके से फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु विशेष पुलिस टीमों को गठित कर मुलजिमों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। बरामद पोस्त डोडा की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रूपये आंकी गई
उक्त कार्यवाही में वृत कार्यालय चौहटन के वाहन चालक श्री चूनाराम कानि. व पुलिस चौकी सियाणी प्रभारी श्री गोरधनराम हैड कानि की अहम भूमिका रही।
