April 7, 2026 05:59:39

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

कृष्णा सेवा संस्थान ने साहसी व्यक्तियों को किया सम्मानित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

कृष्णा सेवा संस्थान ने साहसी व्यक्तियों को किया सम्मानित
साहसी व्यक्तियों ने तीन वर्ष से लापता युवक को श्रीनगर से छुड़ाया

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा (बाड़मेर)
निकटवर्ती ग्राम हेमपुरा निवासी मुकेश क़ो तीन साल बाद जम्मू कश्मीर से असामाजिक तत्वों से छुड़ाने की मुहिम में शामिल अशोक शर्मा, लोकेन्द्रसिंह नोसर,साबिर भाई पार्षद,विनोद व सभी सहयोगियों को कृष्णा सेवा संस्थान की और से दुपट्टा पहनाकर पुष्प वर्षा के साथ मोमेंटो प्रदान कर सभी जांबाजों को किया सम्मानित, संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व मुकेश भील का कुछ लोगों ने अपहरण कर उस को जम्मू कश्मीर में छोड़ दिया जहां पर वहां के स्थानीय लोगो ने मुकेश का नाम बदल कर अब्दुल रख दिया परिजनों ने कनाना मठ गुरुदेव परशुराम गिरी क़ो उक्त घटना के बारे में अवगत करवाने पर परशुराम गिरी ने अशोक शर्मा,साबिर भाई पार्षद, लोकेन्द्रसिंह नोसर से संपर्क किया तो सभी व्यक्तियों ने एक मुहीम चलाकर आपराधिक तत्वों से अपनी जान पर खेलकर मुकेश क़ो जम्मू-कश्मीर से छुड़ाकर उसके घरवालों क़ो सुपुर्द कर दिया दवे ने कहा कि इस तरह का साहसिक कार्य कर मुकेश को छुड़ाकर घर लाने वालों का आज सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है,अशोक शर्मा ने कहा कि इस कार्य में कश्मीर निवासी सुल्तान खान ने भी हमको बहुत सहयोग दिया,सभी की मेहनत का ही परिणाम है कि आज मुकेश के घर में फिर से खुशियां लौटकर आ गई,इस अवसर पर अशोक व्यास,विपिन कुमार,विमल मालवीय,नितेश निम्बार्क,सहित कृष्णा सेवा संस्थान के सदस्य मौजूद रहे!

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें