April 4, 2026 01:13:27

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

विधायक ने किया विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन, ग्राम पंचायत भीमरलाई में महंगाई राहत शिविर का किया निरीक्षण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

विधायक ने किया विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन, ग्राम पंचायत भीमरलाई में महंगाई राहत शिविर का किया निरीक्षण

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा 5 जून
बालोतरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भीमरलाई में पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने किया विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास, जिसमें विधायक कोष से निर्मित सार्वजनिक बजावास से गोल फांटा डामर सडक निर्माण कार्य मय लूणी नदी रपट निर्माण का लोकार्पण, अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण बजावास, रा.उ.मा.वि में अतिरिक्त कक्षा कक्ष का भीमरलाई का शिलान्यास, विधायक कोष से निर्मित सार्वजनिक राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र भीमरलाई भवन निर्माण का उद्घाटन, उप स्वास्थ्य केंद्र बजावास भवन निर्माण का शिलान्यास, विधायक कोष से निर्मित सार्वजनिक रा उ मा वि की चार दिवारी भीमरलाई निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

तत्पश्चात पचपदरा विधायक ने ग्राम पंचायत भीमरलाई में आयोजित प्रशासन गांव के संग अभियान व महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए इस दौरान विधायक प्रजापत ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार विकास के साथ साथ आमजन को राहत पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार आमजन और वंचित वर्ग को महंगाई से राहत देने के लिए पूरे प्रदेश में महंगाई राहत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इन शिविर में सरकार की 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनता में उत्साह दिख रहा है। विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों को बालोतरा जिला बनने की बधाई देते हुए कहा कि जनता की 40 सालों से चली आ रही मांग को लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने पूरा किया। बालोतरा जिला बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
इस दौरान पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, पंचायत समिति बालोतरा प्रधान भगवत सिंह जसोल, विकास अधिकारी महेश सिंह, भीमरलाई सरपंच घेवरराम प्रजापत, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि धनसिंह, पेपाराम सिणली, चम्पा लाल प्रजापत माजीवाला, गोल सरपंच प्रतिनिधि गोरखाराम, नायाब तहसीलदार फतेह सिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी नारायण सिंह आदि उपस्थित रहें इसी कड़ी मे विधायक मदन प्रजापत ने बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित तृतीय चरण में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में किया पौधारोपण, बालोतरा सीईटीपी ट्रस्ट व राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रीको बालोतरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायक प्रजापत ने शामिल होकर किया वृक्षारोपण।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें