November 16, 2026 10:14:56

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मानव सेवा कर मनाई गई पूर्व प्रधानाचार्या की 5वीं पुण्यतिथि

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

महराजगंज, भिटौली सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या स्वर्गीय शांति सिंह की 5वीं पुण्यतिथि मनाई गई । इस दौरान सबसे पहले विद्यालय प्रांगण में पूर्व प्रधानाचार्या के चित्र पर विद्यालय के प्रबंधक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग एवं अध्यापक अध्यापिकाओं ने माल्यार्पण कर पुस्पार्चन किया। जिला अध्यक्ष शरद सिंह ने कहा कि स्वर्गीय शांति सिंह का पूरा जीवन महिला शिक्षा को आगे बढ़ाने में समर्पित रहा। उनका त्याग और योगदान हमेशा अमर रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि स्वर्गीय शांति सिंह महान महिला थी, जिन्होंने इस पिछड़े क्षेत्र में महिला शिक्षा की ज्योति जलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। ऐसे लोग हमेशा याद रहते हैं।आज इस विद्यालय से अनेकों छात्राएं अपने भविष्य को प्रकाशवान कर क्षेत्र और जनपद का मान बढ़ा रही हैं। यही उनके लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि स्वर्गीय शांति सिंह जी एक महान महिला थी जिनके द्वारा हुए त्याग और समर्पण से संचालित कन्या विद्यालय क्षेत्रीय छात्राओं को शिक्षा का प्रकाश प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष तेज बहादुर पांडेय ने किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सरवन सिंह ने कहा कि स्वर्गीय शांति सिंह के द्वारा किए हुए त्याग समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता।तत्पश्चात विद्यालय में आयोजित फ्री मेडिकल कैंप के द्वारा डॉक्टर बृजेश चौधरी एमडी मेडिसिन, डॉ अविनाश रेडी कैंसर सर्जन, डॉक्टर संतोष कुमार गुप्ता एमडी पीडिया, डॉ निधि राय डीजीओ.डीएनबी, डॉ हिमांशु बीडीएस आदि गोरखपुर के प्रसिद्ध चिकित्सकों की टीम ने काफी संख्या में क्षेत्रीय लोगों का जांच एवं उपचार का लाभ दिया।
इस अवसर पर गोपाल शाही, प्राचार्य डॉ. एस. एन. पाण्डेय, प्रधानाचार्य व्यास मुनि सिंह, पूर्व एआरएम इश्तियाक अहमद, प्रधानाचार्या मनीषा पांडेय, महेन्द्र सिंह, राजेश सिंह,घनश्याम वर्मा , रामबेलास सिंह, राजेश शुक्ला, नीरज नयन सिंह, वीरेंद्र रिछारिया, रितेश कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य गोपीनाथ पटेल, रंजन लाल श्रीवास्तव, गामा प्रसाद, शत्रुंजय सिंह, राजेश मणि त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।

क्राइम ब्यूरो महराजगंज AIN भारत NEWS कैलाश सिंह

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें