पौधारोपण से होगा प्रकृति का शुद्धिकरण :- बोहरा योग दिवस पर सांसीयों का तला में किया पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
1 min read
पौधारोपण से होगा प्रकृति का शुद्धिकरण :- बोहरा
योग दिवस पर सांसीयों का तला में किया पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर एक घर एक पौधा अभियान के तहत् मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसीयों का तला में पौधारोपण अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व किया पौधारोपण, पूर्व में लगे पौधे की सार-संभाल कर संरक्षण का लिया संकल्प
पौधारोपण अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि थार नगरी बाड़मेर में लगातार पौधारोपण का सिलसिला जारी है । पौध संरक्षण कार्य को भी प्राथमिकता के साथ करने का संकल्प जारी है । अमन ने कहा कि पौधारोपण से प्रकृति का शुद्धिकरण होने के साथ वायु प्रदूषण में भी भारी कमी होगी, सजीवों को शुद्ध प्राणवायु भी पेड़ पौधों से प्राप्त होती है । अमन ने कहा कि हमें अपने घर और गांव को खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतम पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, घरों, गलियों व गांवों में पौधारोपण कर स्वच्छता प्रदान करने के साथ हमें प्लास्टिक रूपी राक्षस से भी दूरी बनानी होगी ।
पौधारोपण कार्यक्रम के बाद बच्चों ने पंछियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करते हुए परिण्डों में पानी भरा व चंपादान ने की पौधों और परिंडो की व्यवस्था, स्कूल में पौधारोपण के दौरान संयोजक मुकेश बोहरा अमन, अचार खान, लूणा खान, इरफान खान, सलीम खान, महबूब खान सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
