पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
1 min read
पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रक्तकोष मित्र मंडल एवं सेंट जॉन पब्लिक स्कूल के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में विधायक प्रजापत ने की शिरकत,
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान बालोतरा एवं सेंट जाॅन पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आज गुरूवार को आयोजित पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम अवसर पर मुख्य अतिथि पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने विधालय के मुख्य रास्ते पर पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रक्तकोष मित्र मंडल संस्थान संरक्षक शिक्षाविद, पुरस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
विधायक मदन प्रजापत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां की हरा-भरा बालोतरा जिला एवं स्वच्छ बालोतरा अभियान के अंतर्गत विद्यालय के छात्रों एवं रक्त कोष मित्र मंडल सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने रक्तदान के अलावा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत पौधे लगाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है यह अपने आप में सराहनीय कदम है
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पचपदरा विधायक मदन प्रजापत का विद्यालय के संस्थापक राकेश पाठक ने साफा पहनाकर एवं संस्था प्रधान लक्ष्मण वैष्णव ने माल्यार्पण कर किया स्वागत, इस दौरान संस्थान अध्यक्ष पंकज डाबी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान सुमरो ने बालोतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष छगन जोगसन, वार्ड पार्षद बाबूलाल चौधरी का माला पहनाकर किया स्वागत, रक्तदान प्रभारी देवेंद्र राजपुरोहित, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चारण,महासचिव घेवर राठौड़, ब्लॉक प्रभारी अनूप दर्जी, धनवंतरी खत्री, धर्मपाल सिंह जी, रेली प्रभारी सुनीता शर्मा, अध्यापिका अनिता के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने हाथों में पौधे लेकर वार्ड वासियों को जागृत कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का किया आह्वान
कार्यक्रम मे विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधों का वार्डवासियों में वितरण कर पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने की आमजन से की अपील, संस्थान कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान, विद्यालय संस्थापक राकेश पाठक ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पचपदरा विधायक मदन प्रजापत एवं सभी आगंतुक गणों का किया धन्यवाद ज्ञापित
कार्यक्रम का सफल संचालन नेशनल अवॉर्डी शिक्षाविद सालगराम परिहार ने किया।
