November 16, 2026 08:24:48

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

आज दिनाँक 21/08/2023 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत” बेटियों के हक़ में महराजगंज” के तहत परतावल ब्लॉक परिसर महराजगंज में खंड विकास अधिकारी रजत गुप्ता के उपस्थित में तथा जिला प्रोबेसन अधिकारी डी.सी.त्रिपाठी एवं महिला कल्याण अधिकारी ऋचा मिश्रा के दिशा निर्देशन में 0 से 1 माह के कुल 20 नवजात बालिकाओं को बेबी किट, फीडिंग बोतल, पम्पर्स आदि वितरित करके कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।


जिसमें सहायक खण्ड विकास अधिकारी अनुज रॉय,ए.डी.ओ.सुनील कुमार चौरसिया, महिला कल्याण विभाग से जिला समन्वयक संजा देवी महिला शक्ति केंद्र, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता प्रियंका सिंह वन स्टाप सेंटर, बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ पांडेय, मुख्यमंत्री फेलो शोधार्थी बलराम जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक संजा देवी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओ जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंसन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड एवं सामान्य के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के बारे में बताया तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पात्र कुल 08 आवेदकों को विस्तार पूर्वक आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान किया।
मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता प्रियंका सिंह द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ- साथ प्रमुख हेल्पलाइन नंबर व बाल विवाह से होने वाले नुकसान, पोषण व व्यक्तिगत साफ सफाई पर विशेष चर्चा किया।


इसी क्रम में मुख्यमंत्री फेलो शोधार्थी बलराम जायसवाल द्वारा उपस्थित माताओं को बेटियों के प्रति किये जाने वाले भेदभाव तथा समाज मे हर क्षेत्र में अग्रणी बेटियों व महिलाओं के बारे में उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कन्याओं के जन्म पर गर्व करने एवं उनको भी समान पालन पोषण करने हेतु सुझाव दिया।
समाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ पांडेय द्वारा वन स्टाप सेंटर, महिला शक्ति केंद्र, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल संरक्षण इकाई द्वारा महिलाओं व बच्चों के हित मे दी जाने वाले सेवाओ एवं कन्या भ्रूण हत्या, लैंगिक असमानता बालिका शिक्षा आदि मुद्दों पर अपने विचार प्रकट करते हुए सरकार द्वारा चलाये गए सरकारी योजनाओं विभिन्न प्रकार के अभियान के बारे चर्चा कर सभी को प्रेरित किया गया कि वो सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं अन्य लोगो से भी चर्चा करे ।
कार्यक्रम में प्रोबेशन कार्यालय से संतोष उपाध्याय, आशा कार्यकर्ती कौशिल्या रीता तिवारी, गीता सिंह, संगीत यादव माताएं नेहा, करीना, अंजनी, रोजिना खातून, नाजरुन, रुबिदा, आदि की उपस्थिति रही।

कुंज बिहारी त्रिपाठी ब्यूरो चीफ महराजगंज

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें