October 10, 2025 21:57:31

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

केसरवानी समाज द्वारा महर्षि कश्यप महाराज की जयंती मनाई गई

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

केसरवानी समाज द्वारा महर्षि कश्यप महाराज की जयंती मनाई गई

डीडीयू नगर/ केसरवानी वैश्य महिला समाज व केसरवानी वैश्य समाज कमेटी मुगलसराय चंदौली के सयुक्त तत्वाधान में सुभास पार्क में कुलगोत्राचार्य महषिॅ कश्यप मुनि महाराज की जयन्ती मनाया गई।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम कश्यप महाराज के तैल चित्र पर माला पहनाकर दीप प्रज्वलित किया गया। गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी ने कश्यप जी के मंत्रो का उद्घोष करते हुए सभी से एक स्वर में मंत्रों का उद्घोष कराया तथा अपने सुरीले स्वर में गणेश भगवान की स्तुति वंदना सुनाया।
अतिथियों के बताया कि आप सभी को मालूम होना चाहिए की हम सब केसरवानी वैश्य समाज कश्यप मुनि महाराज के ही वंशज है। कश्यप मुनि महाराज के बताए हुए रास्ते पर चलने , उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। कश्यप मुनि के जीवन के बारे संक्षिप्त रूप से विधिवत जानकारी दिया।
उक्त शुभ अवसर पर मुख्य रूप से सर्व श्री विमला केसरी उपाध्यक्ष महिला, पूजा केसरी महामंत्री महिला , आकांक्षा केसरी मंत्री महिला,राम निवास केसरी, संदीप केसरी,सुनील केसरी पप्पू , राम प्रकाश केसरी, सौरभ केसरी सहित दर्जनों की संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन देवी गीत पचरा भजन गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी जिलाध्यक्ष चंदौली , प्रदेश मंत्री व राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने किया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त राम जनम केसरी मुगलसराय अध्यक्ष ने किया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें