जवाहर नवोदय विद्यालय में अदिति मद्धेशिया का हुआ चयन
1 min read
महराजगंज ,घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मठिया निवासी अदिति मद्धेशिया पुत्री बंधु मद्धेशिया का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय महाराजगंज में हुआ है। अदिति शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने से अदिति सहित माता पिता बहुत प्रसन्न है। अदिति वर्तमान में अटल आवासीय विद्यालय गोरखपुर में अध्यनरत है। वह कक्षा छठी में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय व अटल आवासीय विद्यालय के लिए परीक्षा दी थी। अदिति दोनों परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। अदिति के सफलता से परिवार के लोगो खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
क्राइम ब्यूरो महराजगंज AiN भारत कैलाश सिंह
