September 17, 2025 04:16:59

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

अभी ठंड से राहत नहीं, सामान्य से 6 डिग्री नीचे रहा पारा, जानिये कब बदलेगा मौसम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

वाराणसी जनपद में:-

अभी ठंड से राहत नहीं, सामान्य से 6 डिग्री नीचे रहा पारा, जानिये कब बदलेगा मौसम

वाराणसी। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा से वाराणसी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। ठंड से अभी दो दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रहा। इससे लोग ठिठुरते नजर आए।

जनवरी के दूसरे पखवारे में ठंड चरम पर है। बुधवार को दिन में धूप नहीं हुई। इसकी वजह से पूरे दिन लोग ठंड से बेहाल रहे। शाम होते ही पारा और लुढ़क गया। इससे लोग रजाई और कंबल में होने के बावजूद ठंड और गलन से बेहाल रहे। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार 21 जनवरी तक मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों से आ रही नम हवा के चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। इस दौरन तापमान में कमी आने के आसार हैं।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें