इण्डियन गोल्डेन आर्टिस्ट ऐवार्ड 2022 से सम्मानित हुये आर्टिस्ट चन्द्रपाल राजभर
1 min read
इण्डियन गोल्डेन आर्टिस्ट ऐवार्ड 2022 से सम्मानित हुये आर्टिस्ट चन्द्रपाल राजभर
18/05/2022 सुल्तानपुर
भारत कला प्रदर्शनी में एक बार फिर कला दिवस के शुभ अवसर पर आर्टिस्ट चंद्रपाल राजभर को इंडियन गोल्डन आर्टिस्ट अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया आप को बताते चलें कि यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय स्तर पर सागर कला भवन में आफ लाईन एंव आनलाईन के माध्यम से दिनाँक-07/05/2022 से 15/05/2022 तक चली जिसमें चंद्रपाल राजभर की एक कैनवस पर एक्रेलिक कलर से बनाई गई जीवत्व कलाकृति दर्शकों के बीच काफी सराहना का केंद्र बनी रही जिसको देखते हुए प्रदर्शनी के निर्णायक कमेटी ने आर्टिस चंद्रपाल राजभर को सर्वश्रेष्ठ रचनात्मक कलाकृति सृजन एवं अच्छी कलाकृति सेवा क्षमता,संवर्धन,प्रतिभा,विकास,प्रयास ऊर्जा विकसित करने के लिए उन्हें इंडियन गोल्डन आर्टिस्ट अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया वहीं राजभर जी इस सफलता की कहानी बँया करते हुऐ कहते हैं कि ‘संघर्ष एक न एक दिन सफलता की कहानी अवश्य लिखता है ध्यान रहे कि संघर्ष सही और सटीक दिशा में हो,हमें यह बताते हुए आपको अपार खुशी हो रही है कि चंद्रपाल राजभर ऐसे सैकड़ों सम्मान पत्र प्राप्त कर देश का मान बढाने का कार्य किये हैं इस प्रदर्शनी कार्यक्रम के आयोजक स्वदेश संस्थान इंडिया के निदेशक एसबी सागर जी रहे।