अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल यमुनापार के जिला अध्यक्ष बने मुकेश पाठक
1 min read
अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल यमुनापार के जिला अध्यक्ष बने मुकेश पाठक
लालापुर प्रयागराज
Ain भारत न्यूज़ संवाददाता सतीश द्विवेदी की ख़ास रिपोर्ट
घूरपुर ।अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संगठन के केंद्रीय कार्यालय घूरपुर में रविवार के दिन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने आज प्रयागराज यमुनापार जिले की इकाई को मजबूती प्रदान के लिए यमुनापार जिले के अध्यक्ष के रूप में मुकेश पाठक को मनोनीत किया। कहा कि यमुनापार्में व्यापारियों के बीच रहकर व्यापारी समाज की आवाज को मजबूत करने में मुकेश पाठक बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका निभाएंगे। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रयागराज के जिले के जिला प्रभारी शिवम द्विवेदी ,कृष्ण कुमार सिंह ,रत्नेश कुशवाहा ,राजकुमार जायसवाल ,मनीष मिश्रा, राहुल सोनी ,सुनील मिश्रा ,राहुल शुक्ला, पिंकी कन्नौजिया ,आदि लोगों ने नव नियुक्त ज़िला अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन कर बधाई दी।
