October 31, 2025 03:47:29

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सरकार की आर्थिक नीतियां जनविरोधी है_

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

सरकार की आर्थिक नीतियां जनविरोधी है_
अमेरिका सिंह यादव
A I N आबिद शमीम
नंदगंज(गाज़ीपुर)।आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच कमेटी कुर्बानसराय की आकस्मिक बैठक स्थानीय कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई।इसे सम्बोधित करते हुए पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियाँ जन विरोधी है।यह कॉर्पोरेट घरानो का खूब हित साधक है।इतनी लम्बी आजादी के बाद भी90 प्रतिशत जनता को सामाजिक,आर्थिक,राजनैतिक,सांस्कृतिक न्याय नही मिला।बहुभाषी, बहुधार्मिक, बहुजातीय देश को एक सूत्र में बाँधने में विफल है।क्योंकि वर्तमान सरकार की नीति विभाजन की है।पार्टी का लक्ष्य देश की एकता अखंडता को सुरक्षित रखते हुए शोषणविहीन,समतामूलक समाज के निर्माण की है।इसके लिए पार्टी को मजबूत करना जरूरी है।
ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल ने कहा कि जानता के सवालों के प्रति लोकसेवक उदासीन है। इसीलिए जनसमस्याओ को हल करने के लिए जखनिया तहसील पर 24 सितम्बर से 28 सितम्बर तक धरना का कार्यक्रम रखा गया है।इसे सफल बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करना होगा।बैठक में अधिक संख्या में उक्त धरने में भाग लेने का निर्णय हुआ।इसमे ब्रांचमंत्री लौटू बिंद, हरिद्वार,कल्पनाथ प्रजापति,शिवा बिंद,दूधनाथ राजभर,मुस्तफा अंसारी,असगर आदि ने भाग लिया।
अध्यक्षता कल्पनाथ प्रजापति ने किया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें