पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मंत्रियों ने जताया शोक
Oplus_131072
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मंत्रियों ने जताया शोक
26 दिसम्बर 2024 लखनऊ।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान; उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय; प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल; कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान; व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल; माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी; पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप; उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह; कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शोक व्यक्त किया है ।
मंत्रियों ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति और विकास में जो योगदान दिया, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
