November 5, 2025 16:34:26

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

जैपुरिया स्कूल्स, बनारस पड़ाव कैंपस में 76वाँ गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

जैपुरिया स्कूल्स, बनारस पड़ाव कैंपस में 76वाँ गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

Aim भारत news

अतुल जायसवाल

 

पड़ाव……. सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स, बनारस पड़ाव कैंपस में ७६वें गणतन्त्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और देश के अमर सपूतों की कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन समर्पित किया |

उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी वृंद के स्वागत के साथ किया गया | इसी क्रम में सभी पदाधिकारी वृंद द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे गुब्बारों को हवा में छोड़ा गया ये ऊँचाईयों को छूते गुब्बारे हमारे देश के उन्नति और उत्कर्ष के प्रतीक है। बच्चों ने मार्चपास द्वारा झंडे को सलामी दी और देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया | इस अवसर पर कक्षा आठवीं के अर्नव अशेष ने भूषण जी की ओजस्वी कविता का पाठ कर सभी श्रोताओं को आकर्षित किया और इसी क्रम में प्री प्राइमरी विंग के नन्हे बच्चों ने संस्कृत श्लोक की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शक दीर्घा को मोहित किया |

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि – वास्तव में, हमारे युवा मस्तिष्क के आत्मविश्वास के बल पर ही भावी भारत का निर्माण हो रहा है। युवाओं के मनो-मस्तिष्क को संवारने का कार्य हमारे शिक्षक-गण करते हैं जो सही अर्थों में राष्ट्र का भविष्य बनाते हैं। मैं सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करता हूँ जिनके कन्धों पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी है | प्रबंध निदेशक श्री मनोज बजाज जी ने सभी को गणतन्त्र दिवस कि बधाई देते हुए कहा कि – भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है, क्योंकि विविधताओं वाले भारत राष्ट्र में इतनी एकता है कि सामाजिक सद्भावना के साथ यहाँ हर विचारधारा का सम्मान होता है। भारत ऐसा राष्ट्र है जिसकी ममता के आँगन में सकल जगत का कल्याण हुआ है, हमें गर्व होना चाहिए कि हम भारत के वासी हैं ।

उक्त अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज ,प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ,कार्यकारी निदेशक श्यामसुंदर बजाज ,निदेशक गौरांग बजाज ,निदेशिका मंजु बुधिया ,प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ,शिक्षकगण एवं बच्चों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही | कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने दिया एवं संचालन कक्षा नौवीं की छात्रा आरुषी बजाज एवं अदीना ने किया |

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें