September 27, 2026 07:17:09

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

खड़ी टैंकर में कार टकराई पिता पुत्र की मौत, दो घायल

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

खड़ी टैंकर में कार टकराई पिता पुत्र की मौत, दो घायल

प्रयागराज गंगा नगर

कोखराज हंडिया नेशनल हाईवे पर आज सुबह लगभग नौ बजे बेरूई गांव के सामने एक कार पर सवार चार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान करके वापस कानपुर की तरह जाते समय हाईवे किनारे खड़े टैंकर में पीछे से टकरा गए। जिससे कार सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया । कार सवार 27 वर्षीय राजा पुत्र मनोज कुमार साहा निवासी बावन गंज जनपद कटिहार बिहार व 58 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी उपरोक्त ,रूबी बेबी पत्नी मनोज कुमार साहा उम्र लगभग 55 वर्ष ,गणेश पुत्र हेमचंद्र निवासी ग्रैंड आईवा सेक्टर 103 फ्लैट नंबर 401 दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए, हास्पिटल ले जाते समय मनोज कुमार एवं राजा कुमार की मौत हो गई।रूबी बेबी का इलाज सीएचसी बनी में चल रहा है,गणेश कुमार का इलाज सीएचसी सोरांव में चल रहा है। मरने वाले वाले दोनों लोग पिता पुत्र थे ।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें