July 29, 2026 09:52:52

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

घूस लेते हुए लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Oplus_131072

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

घूस लेते हुए लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कौशाम्बी
घूस लेते हुए एक लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भ्रष्ट लेखपाल की कलई खुल गई। वायरल वीडियो मंझनपुर तहसील क्षेत्र के भेलखा गांव में तैनात लेखपाल अनुराग पटेल का बताया जा रहा है। लोगों की माने तो लेखपाल अनुराग पटेल बिना घूस लिए किसी का कोई काम नहीं करता। इसलिए तंग आकर एक किसान ने घूस की मांगी हुयी रकम को देते हुए वीडियो बनाया लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद विभाग में हड़कंप मचा गया। बताया जा रहा है कि धारा 80 के नाम पर किसान से लेखपाल ने घूस लिया। लेखपाल द्वारा घूस की रकम लेने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले को संज्ञान लेकर डीएम ने जांच और कार्यवाही का आदेश दिए हैं। डीएम मधुसुदन हुल्गी द्वारा जीरो टॉलरेंस पर लोगों से अपील की गई है कि घूस मांगने वाले राजस्वकर्मियों की सूचना दें। घूस लेने वाले राजस्वकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें