रेस्टोरेंट के साथ महिलाओं को भी दिया रोजगार
1 min read
रेस्टोरेंट के साथ महिलाओं को भी दिया रोजगार
AiN भारत न्यूज़ क्राइम रिपोर्ट विद्यासागर द्विवेदी प्रयागराज
प्रयागराज। भजन गायिका स्वाति निरखी ने सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट खोलने का सपना देखा तो लोगों ने करोड़ों के खर्च का अनुमान लगाया। कोरोना के बाद बिजनेस शुरू करना कठिन था, लेकिन स्वाति ने व्यापार मंडल की मदद से धीरे-धीरे अपने रेस्टोरेंट का सेटअप तैयार किया। तमाम आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और न सिर्फ अपना रेस्टोरेंट सफलतापूर्वक चलाया, बल्कि दो लड़कियों और 10 लड़कों को रोजगार भी दिया। स्वाति ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाली युवतियों को विशेष छूट दी है। महिला व्यापार मंडल से जुड़कर वह महिलाओं की मदद करती हैं।