संध्या बनीं युवा चेतना शक्ति की अध्यक्ष
1 min read
संध्या बनीं युवा चेतना शक्ति की अध्यक्ष
AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज
प्रयागराज। विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत की बैठक शुक्रवार को मामा भांजा तालाब महेवा में आयोजित की गयी। इस मौके पर ट्रस्ट की ओर से युवा चेतना शक्ति का गठन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राहुल शुक्ल ‘साहिल के अनुसार युवा कवयित्री संध्या कनौजिया श्रीजी को युवा चेतना शक्ति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साहिल ने कहा कि संस्था की ओर से सामाजिक, सांस्कृतिक व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कांति प्रभा शुक्ला, शाकिब सिद्दीकी, अनु विश्वकर्मा, पूनम तिवारी, सरजीत गौतम, मनोज राजपूत, साधना गुप्ता, पं. सुमित सरस, नीतेन्द्र सिंह परमार, सुशीला धस्माना, मुस्कान मौजूद रहीं।