November 5, 2025 17:41:34

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बादलों की लुका छिपी संग प्रयागराज में दिन की शुरूआत:दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहने की संभावना,10 किलोमीटर प्रतिघंटे तक चल सकती है हवाएं

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बादलों की लुका छिपी संग प्रयागराज में दिन की शुरूआत:दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहने की संभावना,10 किलोमीटर प्रतिघंटे तक चल सकती है हवाएं

 

AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज

 

प्रयागराज। में मौसम में बदलाव का दौर लगाता बना हुआ है। बुधवार को प्रयागराज में दिन की शुरूआत बादलों की लुका छिपी के साथ हुई। सूर्य किरणों के साथ बादलों की अटखेलियों ने सुबह के समय लोगों को जरूर राहत दी। हालांकि दिन में सूर्य देव के तेवर जरूर लोगों को परेशान कर सकते हैं। मौसम विभाग के हिसाब से दिन का तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। ऐसे में मौसम विज्ञानी लोगों को घर से निकलने से पहले पूरी सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। – रात के तापमान में भी होगी बढ़ोत्तरी- अप्रैल माह की शुरूआत के साथ प्रयागराज के मौसम में आए बदलाव ने लोगों को रात में गर्मी काफी राहत दी थी। सोमवार तक रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार से रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने लगी। मौसम विभाग की माने तो बुधवार की रात का तापमान बढ़ेगा और वह 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में अब धीरे-धीरे रात के तापमान में होने वाली वृद्धि से लोगों की दिक्कत बढ़ेगी और रात में भी उनको गर्मी सताएगी। वहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रमुख प्रो. सुनीत द्विवेदी ने बताया कि तीन अप्रैल को बादल छाए रहने की संभावना बनी है। इस दौरान हल्की बारिश होने की भी उम्मीद है। इससे तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। वहीं विशेषज्ञों का अनुमान है कि 19 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज होगी और गर्मी बढ़ सकती है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें