October 16, 2026 09:42:12

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

प्रयागराज में युवक की मौत:कब्रिस्तान में मिला पानी से भीगा शव, एक लाख रुपए और सोने की चेन गायब

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

प्रयागराज में युवक की मौत:कब्रिस्तान में मिला पानी से भीगा शव, एक लाख रुपए और सोने की चेन गायब

 

AiN भारत विनीत द्विवेदी शंकरगढ़ प्रयागराज

 

प्रयागराज। के नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल मुरादपुर में एक बग्गी चालक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बुधवार तड़के कर्बला कब्रिस्तान में 22 वर्षीय मोहसिन की लाश मिली। मृतक के शरीर पर बालू लगा हुआ था और लाश पानी से भीगी हुई थी। मोहसिन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और दो बग्गियों का मालिक था। मंगलवार की रात वह डीपीएस स्कूल के पास एक बारात में अपनी बग्गी लगाने गया था। घर से निकलते समय उसने कहा था कि वह बग्गी के पास जा रहा है। परिजनों के अनुसार, मोहसिन ने हाल ही में एक घोड़ा बेचा था, जिससे उसे एक लाख रुपए मिले थे। मृतक के पास से वह रकम और उसके गले की सोने की चेन भी गायब मिली है। परिवार ने बताया कि मंगलवार सुबह मोहसिन का अरैल के शुभम महरा से विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई थी। नैनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाइयों ने शुभम महरा, नयन समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर वैभव सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें