November 16, 2026 11:21:33

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पर्यावरण के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी पार्वती देवी।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पर्यावरण के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी पार्वती देवी।

कुंजबिहारी त्रिपाठी ब्यूरो चीफ महराजगंज

महराजगंज जनपद के ग्राम सभा शिवपुर रानी दुर्गावती जी बलिदान दिवस पर किसान विकास जन कल्याण समिति द्वारा जिला संयोजक अभय अग्रहरी के अगुवाई मे वृक्षारोपण कर मनाया !जिसकी मुख्यातिथि रही जिला पंचायत सदस्य पार्वती देवी ने कहा की एक प्रसिद्ध वीरांगना थीं और उन्होंने कहा कि ग्रह पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव का भाग बनने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। पृथ्वी ग्रह पर हमारे अस्तित्व के लिए पर्यावरण सबसे महत्वपूर्ण है। पर्यावरण हमारा पोषण करता है। हमें जीवित रहने में मदद करता है। हम हवा, पानी और मिट्टी के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। इसी कड़ी मे ब्लॉक संयोजक अंकित सिंह ने कहा की मानव एवं प्रकृति एक-दूसरे के पूरक हैं। हम प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रकृति पर आश्रित हैं। प्रकृति के बिना हमारा अस्तित्व सम्भव नहीं। प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। धरती को हरा-भरा रखने एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। वातावरण को शुद्घ रखने के लिए पौधारोपण भी किया जाना जरूरी है। अरुण वर्मा ,प्रवीण गौड़ शुभम चौबे शिवम जायसवाल ने बताया कि हमारी संस्था कृषि शिक्षा चिकित्सा एवं रोजगार संसाधन पर प्रत्येक ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर डिजिटल फेस टू फेस के माध्यम से प्रशिक्षण व लाभ पहुंचाएगी। हमारी संघटन किसानों तथा गरीबों की सेवा के लिये हर पल उनका बेटा बनकर काम करेंगी।
इस अवसर पर
सूरज गौड़ परशुराम यादव रवींद्र शर्मा सतेंद्र सिंह,नवीन सोनकर विजय गुप्ता,आकाश मणि यदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें