October 15, 2026 04:06:23

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,गुस्साई भीड़ ने आ रहे दूसरे ट्रेलर में लगाया 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,गुस्साई भीड़ ने आ रहे दूसरे ट्रेलर में लगाया

आग

रिपोर्टर Ain एम.खालिद

 

गाजीपुर। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे करंडा थाना अंतर्गत ग्राम लीलापुर के पास ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार सचिन उर्फ लक्की निषाद(16) की मौत हो गई। उसके साथी कृष्णा निषाद को मामूली चोट आई है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोचकपुर बाजार की तरफ से आ रहे बाइक सवार लक्की को धरम्मरपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे पीछे बैठा लक्की ट्रेलर के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक चला रहा साथी दूसरी तरफ गिरकर मामूली रूप से चोटिल हो गया जिसका स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया । घटना स्थल पर जमा भीड़ ने पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर में आग लगा दिया।जिससे थोड़े समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया। दुर्घटना के बाद जाम जैसी स्थिति बन गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीएम सदर ने उपस्थित लोगों को समझाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता इंद्रजीत निषाद की चार पुत्रियों व दो पुत्रों में लक्की तीसरे नम्बर पर था। परिवार के लोगों का रो— रोकर बुरा हाल है।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें