लोक आस्था का महान पर्व छठ नहाय-खाय के पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ
1 min read
लोक आस्था का महान पर्व छठ नहाय-खाय के पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ नंदगंज क्षेत्र में मनाया जा रहा है
संवाददाता Ain भारत न्यूज
गाज़ीपुर।लोक आस्था का महान पर्व छठ महापर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ नंदगंज क्षेत्र में मनाया जा रहा है। इस वर्ष छठ का शुभारंभ 25 अक्टूबर (शनिवार) को नहाय-खाय से हुआ, जिसके साथ ही व्रतियों ने शुद्धता और पवित्रता का संकल्प लिया।
26 अक्टूबर (रविवार) को खरना का आयोजन होगा, जिसमें व्रती निर्जला व्रत के उपरांत गुड़ और चावल से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगी।
27 अक्टूबर (सोमवार) की संध्या को व्रती और श्रद्धालुजन गांगी नदी के तट पर पहुँचकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। पूरा घाट छठ मैया के गीतों और “जय छठी मईया” के जयघोष से गूंज उठेगा।
इसके अगले दिन, 28 अक्टूबर (मंगलवार) की प्रातः बेला में श्रद्धालुजन उदयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देंगे, जिसके साथ यह महापर्व संपन्न होगा।
नंदगंज क्षेत्र के गांगी नदी घाट पर इस दौरान विशेष साफ-सफाई, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था की गई है। स्थानीय प्रशासन एवं स्वयंसेवक व्यवस्था में जुटे हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
छठ पर्व पर नंदगंज क्षेत्र के लोगों में अपार श्रद्धा देखने को मिल रही है। महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में व्रत कर रही हैं और पुरूष श्रद्धालु घाट सजाने में सहयोग कर रहे हैं।
