September 25, 2026 20:47:23

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

थाना परिसर में पेड़ की डाल बिजली तार पर गिरी, नंदगंज बाजार की आपूर्ति बाधित

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। नंदगंज विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार को अपराह्न करीब एक बजे केबिल बॉक्स में अचानक ब्लास्ट होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुट गए और करीब शाम पांच बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
आपूर्ति बहाल होने के कुछ ही मिनट बाद नंदगंज थाना परिसर में स्थित सागौन के पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर बिजली के तार पर गिर गई। इससे एक बार फिर नंदगंज बाजार क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ की डाल टूटी, उस समय उसके नीचे कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।
बिजली तार पर डाल गिरने की सूचना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर डाल को हटाने तथा क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने में जुट गए। कर्मचारियों द्वारा जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा था। लगातार दो बार आई तकनीकी बाधा के कारण बाजार क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत संकट का सामना करना पड़ा।

एम . खालिद  गाज़ीपुर

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें