September 30, 2026 00:10:05

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

जर्जर सड़कों और बिजली व्यवस्था के विरोध में भाकपा का धरना

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर।। तहसील सैदपुर क्षेत्र की जर्जर सड़कों, विद्युत आपूर्ति की बदहाली, स्मार्ट मीटर से जुड़ी उपभोक्ता शिकायतों तथा नंदगंज की बंद पड़ी चीनी मिल को पुनः संचालित करने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ब्लॉक इकाई देवकली के तत्वावधान में ग्राम किशोहरी चट्टी में बुधवार को एक दिवसीय धरना एवं सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता राजनाथ सिपाही ने की। धरना स्थल पर जिलाधिकारी गाजीपुर को संबोधित चार सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार सैदपुर को सौंपा गया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि सड़क, बिजली और रोजगार से जुड़े सवालों पर प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा आम जनता, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने नंदगंज-शादियाबाद मुख्य मार्ग की तत्काल मरम्मत, क्षतिग्रस्त विद्युत पोल एवं तारों को दुरुस्त कराने तथा विद्युत कटौती पर रोक लगाने की मांग की।
उन्होंने स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों से संबंधित उपभोक्ता शिकायतों की पारदर्शी जांच कराने की भी मांग उठाई। कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार के साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना जरूरी है।
अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि वर्षों से बंद नंदगंज चीनी मिल के कारण गन्ना किसानों, मजदूरों और स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने शासन स्तर पर पहल कर चीनी मिल को पुनः संचालित कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन ने इन जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो 7 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा मार्च में क्षेत्र के किसान और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होंगे तथा इन समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
धरने को राज्य परिषद सदस्य शशिकांत कुशवाहा, सूरज राम बागी, रामशुक्ला राम, दुर्जन बिन्द, राजेन्द्र खरवार और सुरेश बिन्द ने संबोधित किया। संचालन ब्लॉक सचिव बच्चेलाल यादव ने किया।

 

गाज़ीपुर

 

 

 

 

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें