आज प्राप्त परिणाम में 04 व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजटीव प्राप्त हुआ है।

चन्दौली/07.09.2022 (सू0वि0)
आज प्राप्त परिणाम में 04 व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजटीव प्राप्त हुआ है। इनमें सेे 02 पुरूष व 02 महिला है। ये लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। जनपद चन्दौली में ये 03 ब्लाक धानापुर व 01 बरहनी के रहने वाले हैं। इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज 01 व्यक्ति के स्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई है। जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 1029 नमूने संग्रहित किये गए।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 18374 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 21 है। अब तक 17970 स्वस्थ्य हो चुके हैं।