उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर सपाइयों ने किया शोक सभा का आयोजन।
1 min read
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर सपाइयों ने किया शोक सभा का आयोजन।
ब्यूरो रिपोर्ट AIN भारत
सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा नेताजी का इतिहास सोमदत्त सिंह
कोरांव प्रयागराज समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह के निधन पर दिन बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय कोरांव में ओमप्रकाश कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सोमदत्त सिंह पटेल जिला महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य प्रयागराज और ललन सिंह पटेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने संयुक्त रुप से उनके राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री किसानों और असहाय लोगों के लिए मसीहा थे और उनका इतिहास सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लालजी पाल धनगर निराला ने कहां की नेताजी का इस तरह से गोलोकवासी होना कार्यकर्ताओं के लिए अपूर्णीय क्षति है और जिस तरह से उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान में लगा दिया देश की जनता उन्हें सदियों तक याद रखेगी। इसी क्रम में प्रमोद मिश्र पयासी राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी छात्र सभा और पवन सिंह पटेल सिंघाल विधानसभा महासचिव ने अपने अपने संबोधन में कहा कि नेता जी ने हमेशा छात्रों नौजवानों बेरोजगारों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहते हुए उनको मुख्यधारा से जोड़ने का हर संभव प्रयत्न किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेहताब खान नगर अध्यक्ष दिनेश पटेल ब्लॉक अध्यक्ष मंगल देव कोल रामदेव निडर पूर्व प्रत्याशी शहादत अली नौशाद अंसारी यादवेंद्र अहीर रोहणी प्रसाद पाल आसनी यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।