September 26, 2026 03:41:27

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

कार्य के प्रति आपकी उम्मीद की आस हर प्रकार से देंगे साथ नायला खान।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

कार्य के प्रति आपकी उम्मीद की आस हर प्रकार से देंगे साथ नायला खान।

रिपोर्ट सर्वेश साहनी नौतनवा तहसील प्रभारी

नगर निकाय चुनाव का आरक्षण आने के बाद प्रत्याशियों ने जनता के बीच पहुचना शुरू कर दिया है।और जोर आजमाइश का सिलसिला शुरू हो गया है, चूकि मान0 प्रधानमंत्री व मान0 मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव में महिलाओं को वरीयता देते हुए अधिकाधिक सीटे महिलाओं को दिया है, इसी कड़ी में नौतनवा नगर पालिका की अध्यक्ष की सीट महिला होने के कारण नौतनवा नगर पालिका की प्रत्यासी व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नायला खान एक बार पुनः हाथ जोड़ जनता से आशीष मांगा और विकास कार्यो को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।
नौतनवा नगर पालिका की अध्यक्ष पद की प्रत्यासी व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नायला खान ने आज अपने आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात रखते हुए कहा कि “2012 में नगर के सम्मानित मतदाताओं ने भरोसा दिखाते हुए मुझे अध्यक्ष बनाया मैने भी उनके भरोसे को कायम रख विकास व सम्मानित जनता के सम्मान को वरीयता देते हुए कार्य किया,मैं नगर की बेटी व बहु की भूमिका निभाने के लिए एक बार पुनः तैयार हूँ मुझे पूरा भरोसा है कि नगर के सम्मानित मतदाता एक बार पुनः मुझपर भरोसा दिखाते हुए अपना अपार समर्थन देंगे।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें