धान तौल बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश।
1 min read
धान तौल बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश।
बारा।बारा क्षेत्र के चामू में जारी सहकारी संघ के धान क्रय केंद्र में अचानक तौल बंद हो जाने से ग्रामीण हलकान हैं। समिति के प्रस्ताव पर क्रय केंद्र विगत एक सप्ताह से चामू में संचालित है। क्षेत्र के दर्जनों किसानों को टोकन वितरण भी किया गया था। गुरुवार की सुबह केंद्र पर आठ ट्रैक्टर धान लादकर किसान पहुंचे, तो सचिव दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि ऊपर से आदेश है कि चामू में धान तौल बंद कर दी जाय। उक्त केंद्र जारी में संचालित करने का आदेश आया है। कुछ किसान तो अपना धान लेकर लौट गए। चामू के दलगंजन पांडेय, डाँडो के विद्यारतन तिवारी, बैजला के अम्बिका तिवारी आदि ने बताया कि यदि तौल नही हुई तो किसान धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।धान तौल को लेकर कुछ किसानों द्वारा ट्रैक्टरों पर धान लादकर लखनऊ के लिए प्रस्थान किया जा रहा था लेकिन अधिकारियों ने उन्हें झाँसा दिया और फिर वही स्थिति बनती नजर आ रही है।
संजीत कुमार संवादाता AiN भारत न्यूज की खास रिपोर्ट लालापुर प्रयागराज